गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से क्या फायदा है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:09

खाली पेट गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के 6 फायदे

गुड़ (Jaggery) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रोजाना खाली पेट गुड़ खाकर गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां खाली पेट गुड़ खाने के बाद गर्म पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है, तो आइए जानते हैं खाली पेट गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
खाली पेट गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के 6 फायदे-
इम्यूनिटी होती है मजबूत

गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना खाली पेट गुड़ खाकर गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन तंत्र (Digestion) से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

अगर आपको दिनभर के कामकाज के दौरान थकान महसूस होती है, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी (Energy) बनी रहती है।

खून होता है साफ

खून में मौजूद गंदगी की वजह से आपको कई तरह की स्वास्थ्य और स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे खून साफ होता है और शरीर में मौजूद गंदगी भी साफ होती है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ में आयरन (Iron) पाया जाता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है।

किडनी के लिए फायदेमंद

गर्म पानी और गुड़ का सेवन किडनी (Kidney) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गर्म पानी और गुड़ का खाली पेट सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर डिटॉक्सिफाई हो जाता है। जिससे किडनी स्वस्थ रहती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info